Explore

Search

April 20, 2026 3:42 am

IAS Coaching

दुर्गा पूजा व नवरात्र को लेकर भक्ति भावना के साथ कलश यात्रा निकली गई

मोतिहारी।

दुर्गा पूजा व नवरात्र को लेकर सुगौली के विभिन्न जगहों पर भक्ति भावना के साथ कलश यात्रा निकली गई। प्रखंड के नवयुवक दुर्गा पूजा समिति सुगांव द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर विधी बिधान पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा हर्षोल्लास माहौल में निकली गई। जिसमे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बडे़ संख्या में कुआरी कन्याओं ने माथे पर कलश रख पूजा स्थल से छपवा मोतिहारी मुख्य मार्ग होते हुए आसपास के कई गांवों का काम भ्रमण किया।

कलश यात्रा के दौरान जय मां दुर्गा, जय माता दी की नारा गुंजती रही। इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। जहां युवा भक्ति गने के धूम पर झूम उठे। कलश यात्रियों का विभिन्न जगहों पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सरबत पिलाया गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था सुगांव स्थित मनियारी मन पहूंचा। जहां पूजा अर्चना के बाद जलभरी कर पुन: कलश यात्रा पूजा स्थल पहूंचा।

इस कलश यात्रा में यजमान किशोर झा, आचार्य पंडित पुरूषोत्तम झा, आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष राजन कुमार मिश्र, सचिव महेश कुमार मिश्र, उपसचिव रामबालक साह, कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा, संरक्षक प्रभाकर कुमार मिश्रा, रंजीत झा, विकाऊ मिश्र, प्रभाकर झा, प्रदीप कुमार मिश्र, उज्ज्वल कुमार मिश्र, मुन्ना मिश्रा, रूपेश कुमार, मंगनी मिश्रा, प्रतीक झा, गुलशन कुमार, तपू झा सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं नवयुवक दुर्गा पूजा समिति कोरैयां द्वारा कलव यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मौके पर मंटू सिंह, राजेश झा, चंदन कुमार, गुडू कुमार आदि मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u