Explore

Search

October 25, 2026 12:22 pm

IAS Coaching

देश में अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे नेताओं पर PK ने कसा तंज

पटना।

दो दिवसीय दौरे पर सुपौल पहुंचें जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने मुस्लिम समुदाय से आग्रह करते हुए कहा कि आप अपनी पहचान खुद बनाइये तब जा कर आपका भला होगा। जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा का चुनाव हुआ हम चुनाव नहीं लड़े। मैंने मुस्लिमों को कहा था लिख कर रख लो हम अपनी उम्मीदवार खड़ी नहीं करेंगे। मैंने मुस्लिमों से कहा था कि हम पर उंगली मत उठाना की हमनें आपको हराने और जिताने में मदद की है। लेकिन जिसके साथ आप खड़े हुए वो कोई भी नहीं जीता। अगर कोई जीता भी है तो कोई मुसलमानों का नाम लेने को तैयार नहीं है। जो अभी चुनाव के रिजल्ट आए हैं आपने अपने घरों में खुशी मनाई होगी। लेकिन मेरे भाई उससे आपको क्या मिला?

देश में विपक्ष की जनसंख्या बढ़ी है, इससे आपका जीवन नहीं बदलने वाला। आप देखियेगा राहुल गांधी और अखिलेश यादव का जीवन बदल जाएगा पर आपको इससे कुछ भी फायदा होने वाला नहीं है। मैं आपसे पूछता हूं क्या उत्तर प्रदेश में बुलडोजर चलना बंद हो गया है? देश में आज भी मुसलमानों की “लिंचिंग” बंद नहीं हुई है और आगे भी नहीं होगी लिख कर रख लीजिए। आप जब तक अपने समाज में अस्तित्व पैदा नहीं कीजिएगा तब तक कोई भला होने वाला नहीं है। गांधी ही देश में ऐसा हथियार है जिसे जिवित करके आप भाजपा से लड़ सकते हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u