Explore

Search

July 24, 2026 3:39 am

IAS Coaching

दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का सांसद राधामोहन सिंह ने किया उद्घाटन

मोतिहारी।

पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ द्वारा खेल भवन मोतिहारी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ  सांसद  राधामोहन सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दो दिवसीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर आयुवर्ग के सौ की संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। माननीय सांसद राधामोहन सिंह ने खेल के प्रोत्साहन के लिए खिलाड़ियों को खेल उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने खेल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तलवारबाजी खेल में पूर्वी चम्पारण जिला बिहार के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला के रूप में उभरा है।

पूर्वी चम्पारण के तीन खिलाड़ियों शिवम कुमार, रवि कुमार यादव एवं केशर राज ने एशियन चैंपियनशिप एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मोतिहारी की केशर राज ने दिसम्बर- 2025 में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में U-17 आयुवर्ग में रजत पदक हासिल किया। फरवरी- 2026 में खिलाड़ी रवि कुमार यादव ने मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में U-19 आयुवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।हरसिद्धि के शिवम कुमार ने नेशनल गेम्स उत्तराखण्ड में कांस्य पदक हासिल कर मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत बिहार सरकार में नौकरी पाई। जिला के दो तलवारबाजी खिलाड़ियों रवि कुमार यादव एवं केशर राज को खेलो इण्डिया स्कीम के तहत आवासीय प्रशिक्षण के लिए आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे के लिए चयनित किया गया। दो खिलाड़ी अमूल पारासर एवं आदित्य रंजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के माध्यम से गुजरात के विजयी भारत स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जिला के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने तलवारबाजी खेल में दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पदक हासिल किया है।
एथलेटिक्स खेल में सीनियर आयुवर्ग में 400 मीटर की दौड़ में पूर्वी चम्पारण के सेतु मिश्रा ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उनका चयन एशियन रिले चैंपियनशिप एवं एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कबड्डी खेल में पूर्वी चम्पारण के आदित्य कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया है।
माननीय सांसद राधामोहन सिंह, मुख्य संरक्षक ई शशिभूषण राय, उप मुख्य संरक्षक सह उप महापौर लालबाबू प्रसाद, संरक्षक श्री विजय कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

इस प्रतियोगिता के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया गया।
सभी उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र, समृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के संरक्षक विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सचिव अप्पु कुमार, आयोजन सचिव कुमार सत्यम, अनुराग कुमार, शशि नाथ एवं अन्य के द्वारा स्वागत किया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u