Explore

Search

July 24, 2026 3:44 am

IAS Coaching

नये साल के जश्न को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा, पिकनिक का लोगों ने उठाया लुत्फ

मोतिहारी।

जिले में नये साल के जश्न को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर देखा गया। नव वर्ष के स्वागत में गुरुवार अहले सुबह लोगों ने पटाखे फोड़ स्वागत किया। ठंड का परवाह किए वगैर बच्चे नये साल के तैयारी में बुधवार के शाम से हीं तत्पर दिखे। उससे पहले लोगों ने आधी रात से हीं एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते रहे। जिसका सिलसिला पूरे दिन चलता रहता। सुबह से हीं विभिन्न मंदिर में लोग पहुंच पुजा अर्चना कर नये साल की सुनहरी सुबह को यादगार बनाया।

फेसबुक, व्हाट्सअप, एसएमएस और फोन कर लोगो ने अपने अपने शुभचिंतकों को हैप्पी न्यू ईयर, नव वर्ष मंगलमय हो की शुभकामना देते रहे। युवक -युवतियां नए -नए परिधान पहन घूम -घूमकर एक दूसरे से मिले। व एक दुसरे को सुखमय जीवन जीने की शुभकामना दी। खासकर छोटे छोटे बच्चों में खासे उत्साह देखा गया। भारी ठंड के वावजूद लोग नये वर्ष के जश्न में डूबे रहे। हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सास ली, लेकिन धूप लुकाछिपी की खेल खेलतख रहा

सुगौली के शिवालय स्थित एमजेके स्टेडियम सहित अन्य जगहों पर पुरे दिन नव वर्ष की धूम मची रही। जहां लोगों ने पिकनिक का जमकर लुत्फ उठाया। खासकर एमजेके स्टेडियम में पिकनिक मनाने के क्रम में खूब भीड़ रही। जहां काफी संख्या मे लोग पहुंचकर पिकनिक का लुत्फ उठाया। खासकर युवा एवं युवतियों में खासे उत्साह देखा गया। वहीं स्टेडियम से सटे प्रसिद्ध युग्मपंचमुखी शिवालय पहुंचकर लोगों ने पूजा अर्चना भी किया। पूरे दिन यह सिलसिला चलते रहा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u