Explore

Search

July 24, 2026 2:48 am

IAS Coaching

नवसृजित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल एवं विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण के सुगौली के धर्मपुर गांव में नवसृजित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल एवं विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने का रास्ता खुल गया है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन से धर्मपुर एवं आसपास के गांवों के लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए सुगौली जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

वहीं विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।

वहीं
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने क्षेत्र के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंगबस्त्र से सम्मानित करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के अनुभवी एवं प्रबुद्ध लोगों के विचार और सुझाव जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक होते हैं। उनके अनुभवों से विकास कार्यों को नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, विकास शर्मा, अंकुर चौधरी, जितेंद्र सिंह, राजेश्वर ठाकुर, अशोक सोनी, नारायण प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, महेश मिश्रा, राजदेव प्रसाद, सुबोध चौधरी, संजय पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों के बीच साझा किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u