Explore

Search

July 24, 2026 2:48 am

IAS Coaching

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मोतिहारी में प्रभात फेरी का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी एवं दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

मोतिहारी।

नशा मुक्त जिला मुख्यालय में जन-जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर एवं प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स**, एनसीसी (NCC) के कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनके साथ सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल रहे। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वयं भी नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा
नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां आम नागरिकों को नशा त्यागने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा एनसीसी के कैडेट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u