Explore

Search

September 3, 2026 10:35 am

IAS Coaching

नेपाल के फ्लैश फ्लड का बिहार पर पढ़ने वाले प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

मोतिहारी।

नेपाल के फ्लैश फ्लड का बिहार पर पढ़ने वाले प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा वाल्मीकिनगर बाराज से गंडक नदी क्षेत्र वाले पूर्वी चंपारण में जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।
जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ की संभावना की स्थिति में बचाव एवं राहत से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर संग्रामपुर अरेराज और केसरिया अंचल के गंडक नदी से संबंधित निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए माइकिंग कराया जा रहा है। लोग अनावश्यक रूप से गंडक के निचले क्षेत्रों में नहीं जाए और पशुओं को खुले में नहीं छोड़े, इसको लेकर जागरूक किया जा रहा है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम क्षेत्र में लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गंडक नदी से संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और सभी कनीय अभियंता लगातार चौकसी बरत रहे हैं। नाइट पेट्रोलिंग भी किया गया है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से संबंधित कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया है कि आज दिनांक 27.06.2026 को दिन के 12:00 बजे तक सभी तटबंध सुरक्षित हैं और नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। उन्होंने बताया है कि आज दिन के 12:00 बजे बाल्मीकिनगर बैराज से 1,06,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है परंतु इसको लेकर चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u