Explore

Search

July 24, 2026 2:45 am

IAS Coaching

नौ दिवसीय श्रीराम चरित्र मानस महायज्ञ एवं श्री राम जानकी शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा आयोजित

मोतिहारी।

सुगौली के बगही श्रीखंडी में नौ दिवसीय श्रीराम चरित्र मानस महायज्ञ एवं श्री राम जानकी शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्षोल्लास माहौल में कलश यात्रा निकाली गई। राम-जानकी मठ श्रीखण्डी चैनपुर से गाजे बाजे के साथ के साथ वैद्दिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़े संख्या में शामिल हुए। चिलचिलाती धूप के वावजूद भी कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु देवी-देवताओं का जयकारे लगा रहे थे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मे कुंवारी कन्याएं व महिलाएं माथे पर कलश लेकर निकलीं।

कलश यात्रा श्रीखण्डी, बहुअरी, बगही,भेडियारी, चैनपुर भ्रमण करते हुए तिलावे नदी पहुंचा। जहां विधि-विधान पूर्वक पूजा के बाद जलभरी किया गया। जलभरी के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंचा। जहां कलश स्थापना के बाद माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बन उठा। इस दौरान तेज धूप और गर्मी के चलते रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवकों द्वारा पानी व शरबत आदि की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई थी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया पति सोनालाल सहनी ने बताया कि 9 दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक के द्वारा प्रवचन का लाभ श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु और यज्ञ समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मेला का भी प्रबंध किया गया है। जहां आप अपने परिवार के साथ झुले सहित अन्य चीजों का भरपूर लुप्त उठा सकते हैं। मौके पर यज्ञ संरक्षक रामकिशोर दास महाराज, यज्ञाचार्य पंडित आलोकनाथ शांडिल्य वाराणसी, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष चिरंजीवी दत्ता झां, सचिव संजय उर्फ मुन्ना यादव, कोषाध्यक्ष जंगबहादुर पटेल सहित कई लोग मौजूद रहें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u