Explore

Search

July 24, 2026 9:26 am

IAS Coaching

पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच  अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के बगही में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच  अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। पंचायत मुख्यालय ग्राम बगही में ही भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा सीओ को दिए गए आवेदन के आलोक में अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजनम पासवान एवं सीओ कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और संभावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को उपलब्ध भूमि के संबंध में जानकारी दी।

 

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण मुख्यालय में ही होना है। पूर्व में भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका था, लेकिन अब ग्रामीणों द्वारा बगही मौजे में जमीन उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय मानकों के अनुरूप भूमि चिन्हित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और उसी आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत राज बगही का पंचायत मुख्यालय वर्षों से ग्राम बगही में स्थापित है। ऐसे में पंचायत सरकार भवन का निर्माण भी मुख्यालय स्थित बगही में ही होना चाहिए।

 

आरोप है कि प्रस्तावित भवन का निर्माण क्षेत्रीय ग्राम श्रीखंडी में कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त हो गया। इसे लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। वहीं बिते दिन नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन भी किया था। निरीक्षण के दौरान स्थानीय शेख शोबराती, अब्बदुल सत्तार, जवाहर झा, बैधनाथ झा, अनिल श्रीवास्तव, असगर अली, अमर यादव, संजय यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अपना पक्ष भी रखा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u