Explore

Search

September 7, 2026 4:47 pm

IAS Coaching

पिकअप और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर:चार मरे और चार घायल हुए

मोतिहारी।

मोतिहारी के सुगौली में भीषण सडक हादसे में चार की मौत हो गई। छपवा बेतिया मुख्य मार्ग के नायकाटोला के समीप पिकअप और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो पर सवार चार की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सुगौली सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को गंभीर स्थिति में बेतियां रेफर कर दिय। घटना में टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नगर थाना के रुबिना खातून, आयसा खातून, जायद खान और टेंपो चालक सुगौली के छगराहां वृता टोला के भैरों राउत के रूप में हुई है।

सुगौली के नायका टोला के समीप सड़क हादसा में टेंपो चालक की हुई मौत के बाद
पोस्टमार्टम कराकर चालक का शव घर पहुंचते हीं कोहराम मच गया। घर पर चित्कार शुरू हो गया। मृतक की पत्नी प्रमिला देवी का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। शव से लिपट रोते रोते बेहोस हो जा रही थी। जिसे संभालने में गांव की महिलाए जूटी रही। उसे अपने व अपने बच्चियों की परवरिश की चिंता सता रही है। मृतक की दो छोटी छोटी पुत्री पुत्री नायना 7 वर्ष और सुहानी 5 वर्ष की है। जिन्हें अपने पिता की मौत झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भैरों राउत उर्फ रंजीत पटेल टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u