मोतिहारी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुगौली प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनता चौक स्थित सिकरहना नदी तट के शिव मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुगांव स्थित ऊषा लाइब्रेरी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। यह आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मिश्रा के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


