Explore

Search

September 7, 2026 4:06 pm

IAS Coaching

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 प्रति लीटर महंगे हुए, नई कीमतें लागू

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। जिससे लोगों के जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ गया। शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं।

पटना में अब पेट्रोल की कीमत पटना में 108.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। गुरुवार तक पटना में पेट्रोल की कीमत 105.37 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं डीजल के दाम भी बढ़े हैं अब पटना में डीजल की कीमत 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुरुवार तक डीजल की कीमत 91.65 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं नालंदा में भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल का रेट 105 रुपया 87 पैसे से बढ़कर 109 रुपए 19 पैसे हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 92 रुपये 10 पैसे से बढ़कर 95 रुपये 24 पैसे हो गई है।

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u