Explore

Search

April 24, 2026 4:57 am

IAS Coaching

प्रधानमंत्री के मोतिहारी परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी शुरू कर दी है

मोतिहारी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोतिहारी परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की संयुक्त अध्यक्षता में पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्य विभाग के अभियंतागण के साथ बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री का मोतिहारी परिभ्रमण कार्यक्रम 18 जुलाई को संभावित है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल 9 कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांग के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं। नोडल पदाधिकारी के सहयोग के लिए अलग-अलग सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी को भी नामित कर दिया गया है। सभी कोषांगों का कार्य दायित्व निर्धारित कर दिया गया है।

डीएम के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिनको जो दायित्व दिया गया है उन सभी कार्यों को समय से संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रतिनियुक्ति कर्मी एवं पदाधिकारियों का परिचय पत्र निर्गत किया जाएगा।

जिला कमांडेंट होमगार्ड को निर्देश दिया गया कि गांधी मैदान की सुरक्षा के लिए होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें, साथ ही उनका भी आई कार्ड बनवा दें। गांधी मैदान की साफ सफाई एवं आसपास के पथों की साथ सफाई का दायित्व नगर निगम को दिया गया है।
कार्यक्रम के दिन गांधी मैदान में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएचईडी को अतिरिक्त चापाकल लगाने का निर्देश दिया गया एवं पेयजल टैंकर की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा अस्थाई शौचायलयों के निर्माण की भी बात कही गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दिन के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिए जाए और सभी पार्किंग स्थल के पास जिला नजारत शाखा के द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापित कराया जाए ताकि पार्किंग में वाहन लगाने वाले और निकालने वाले को कोई परेशानी नहीं हो। पार्किंग स्थल के पास बैरिकेडिंग करने एवं पार्किंग स्थल के साथ सफाई बिल्डिंग डिविजन और नगर निगम को दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसको लेकर सभी पदाधिकारी एवं कर्मी संवेदनशील बने रहेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा इस परिक्रमण यात्रा को लेकर निर्देश दिया गया है कि बिना जिलाधिकारी के सम्मुख उपस्थित हुए एवं अवकाश स्वीकृत कराए बिना जिला मुख्यालय पदाधिकारी नहीं छोड़ेंगे एवं जिला गोपनीय शाखा से जिनको भी कॉल जाएगा फोन रिसीव करेंगे। फोन रिसीव नहीं करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन भी स्थगित किया जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u