प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
मोतिहारी।
स्थानीय अमर रिसोर्ट, मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर जिलों के एनडीए कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन का संयोजन एनडीए के संयोजक एवं भाजपा मोतिहारी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश अस्थाना ने किया, जबकि व्यवस्था प्रमुख के रूप में उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद सक्रिय रहे। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी ने की तथा संचालन भाजपा मोतिहारी जिलाध्यक्ष पवन राज ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ् राधा मोहन सिंह , लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी , सांसद वाल्मीकिनगर सुनील कुशवाहा नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, बिहार सरकार के मंत्री राजू सिंह, श्रीमती रेणु देवी एवं कृष्णनंदन पासवान , पूर्व सांसद साबिर अली , तथा अनेक विधायक एवं विधान पार्षद मौजूद रहे।


