Explore

Search

March 16, 2026 4:12 am

IAS Coaching

प्रशांत किशोर ने खुद को जामवंत, बिहार की जनता को हनुमान बताया, कहा- आपको जगाने आए हैं, अपनी ताकत पहचानिए

मुजफ्फरपुर।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज मुजफ्फरपुर के सरैया में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। जगत सिंह हाई स्कूल मैदान में जनसभा के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। प्रशांत किशोर ने इस दौरान राहुल गांधी के बिहार दौरे पर हमला किया। साथ ही उन्होंने खुद को नौसिखिया नेता बताए जाने को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा।

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी बिहार दौरे और पदयात्रा करने पर हमला करते हुए कहा कि अब बिहार की जनता को देखना है कि वो चुनाव से पहले बिहार घूमने आ रहे हैं। बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं। क्या पहले जब बेरोजगार बच्चे दर दर भटक रहे थे, तब वो आए? जब कोविड में लोग पैदल चलकर दिल्ली-मुंबई से बिहार आए, तब इन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या किया? शिक्षा सुधारने, बेरोजगारी हटाने के लिए क्या किया? 40-45 साल से इन्हीं लोगों का राज है, बिहार अब मजदूरों की फैक्ट्री बन गया है। इसलिए लोग अब इनके झांसे में आनेवाले नहीं हैं।

वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा नौसिखिया नेता बताए जाने पर भी प्रशांत किशोर ने तंज किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी बात का समर्थन करता हूं। बिहार को नेताओं ने ही लूटा है। उनलोगों को भ्रष्टाचार करने का अनुभव है। लेकिन हमलोग नए नेता हैं, नए तरह की राजनीति कर रहे हैं। हमलोगों को अपहरण-रंगदारी का अनुभव नहीं है।

इसी दौरान बिहार सरकार द्वारा लगातार नए योजनाओं का ऐलान करने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनता की ताकत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल से बुजुर्गों को 400 रुपये दे रहे थे। जन सुराज के ऐलान के बाद बढ़ाकर 1000 रुपये किए हैं। हम जामवंत हैं और बिहार की जनता हनुमान है। हम जामवंत की तरह ही लोगों को जगाने आए हैं कि अपनी शक्ति पहचानो। उनलोगों को वोट दो जो आपके बच्चों के बारे में सोचें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u