Explore

Search

April 20, 2026 4:13 pm

IAS Coaching

प्रशांत किशोर ने राजद पर बोला हमला, बोले – RJD मुसलमानों को लालटेन का किरासन तेल समझती है जिसकी रौशनी लालू जी के घर में होती है

प्रशांत किशोर ने राजद पर बोला हमला, बोले – RJD मुसलमानों को लालटेन का किरासन तेल समझती है जिसकी रौशनी लालू जी के घर में होती है

किशनगंज।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज किशनगंज में बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में जनसभा करने पहुंचे। किशनगंज के बहादुरगंज में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार में जारी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर केंद्रीय चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह अभियान भाजपा का षड्यंत्र है।

प्रशांत किशोर ने इस अभियान को लेकर बिहार और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसी वोटर लिस्ट से वोट लेकर मोदी जी पीएम बन गए। यह तो भाजपा और नीतीश कुमार बताएं कि उनकी सरकार के दौरान नेपाल और बांग्लादेश के नागरिकों का नाम बिहार की मतदाता सूची में कैसे जुड़ गया। नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए कि नेपाल और बांग्लादेश के लोग बिहार के संसाधनों और सुविधाओं का लाभ कैसे उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आपकी नागरिकता तय नहीं कर सकता है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से कटता है तो आप जन सुराज से संपर्क करिए। हमलोग आपकी लड़ाई लड़ेंगे।

प्रशांत किशोर ने आगे एक सवाल के जवाब में राजद पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में 15 साल लालू-राबड़ी की सरकार थी, 3 साल तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम रहे। 18 सालों में उन्होंने सीमांचल के युवाओं की शिक्षा, रोजगार के लिए क्या किया? असल में राजद मुस्लिमों को अपने लालटेन का किरासन तेल समझता है। मुसलमान इनके लालटेन में किरासन तेल बन कर जल रहा है। मुसलमानों के बच्चों का भविष्य जल रहा है और रौशनी लालू यादव के घर पर हो रही है। किशनगंज के मुस्लिमों के घर में अंधेरा है, आपके बच्चे बाहर जाकर 10-12 हजार की नौकरी के लिए संघर्ष करते हैं। लेकिन आपका वोट लेकर लालू-तेजस्वी अपने घर में रौशनी कर रहे हैं ।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u