Explore

Search

April 23, 2026 9:16 pm

IAS Coaching

प्रसाद रत्नेश्वर की भोजपुरी कविताओं का रेडियो प्रसारण 5 सितम्बर को

प्रसाद रत्नेश्वर की भोजपुरी कविताओं का रेडियो प्रसारण 5 सितम्बर को

मोतिहारी।

जिले के वरिष्ठ कवि – साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर की चुनिंदा भोजपुरी कविताओं एवं गज़लों का रेडियो प्रसारण 5 सितम्बर को अपराह्न 5.30 बजे से होगा।
2 सितंबर को आकाशवाणी के पटना केंद्र पर ‘ आरती ‘ कार्यक्रम में प्रसारण हेतु प्रसाद रत्नेश्वर की सात भोजपुरी कविताओं एवं गज़लों की रिकार्डिंग हुई।

इस रिकार्डिंग के साथ राष्ट्रीय प्रसारण हेतु चम्पारण सत्याग्रह की पृष्ठभूमि पर लिखित एवं मई में प्रकाशित प्रसाद रत्नेश्वर के नाटक ‘ निलही कोठी ‘ से उनकी तीन स्वरचित भोजपुरी गीतों को सस्वर रिकार्ड कराया। इन्हें काफी पसंद किया गया। चम्पारण आंदोलन को नये सिरे से लोगों को परिचित कराने के प्रसाद रत्नेश्वर के प्रयासों को बहुत सराहना मिली है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u