मोतिहारी।
सुगौली के थाना चौक स्थित दुर्गा सिनेमा परिसर में प्रेस क्लब द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगत अतिथियों ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पत्रकारों के योगदान को सराहते हुए बदलते दौर में पत्रकारिता की स्थिति, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। समारोह में जिले व स्थानीय स्तर के कई गणमान्य लोग, अधिकारी और पत्रकार शामिल हुए।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डॉ. साकेत रमण, डीएसपी ऋषभ कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, रामगोपाल खंडेलवाल, धर्मेंद्र नायक, विकास शर्मा, प्रदीप सर्राफ, प्रभाकर मिश्रा, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, अनिल कुमार गुप्ता, सपना शर्मा, प्रियांशु सर्राफ, सौशांद कुरैशी, दीनबंधु मोदी, कमलेश कुमार सोनू, अंकुर चौधरी, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अश्विनी कुमार एवं उदय श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों को मोमेंटो, शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है। आर्थिक दबाव और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच निष्पक्ष पत्रकारिता करना आसान नहीं रह गया है। इसके बावजूद पत्रकार कठिन परिस्थितियों में समाचार संकलन कर बिना किसी भय, लोभ और अपेक्षा के अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।


