मोतिहारी।
एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर आई0डी0 के प्रगति की समीक्षा समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि उक्त योजना के तहत किसानों का फार्मर आई0डी0 तैयार कराना सुनिश्चित करें। सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रतिदिन क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें तथा अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से किसानों को उक्त योजना की महत्ता की जानकारी डोर-टू-डोर उपलब्ध करायें ताकि सभी किसानों का फार्मर आई0डी0 तैयार किया जा सके।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि फेनहारा, पीपराकोठी एवं बनकटवा प्रखंड में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। जिलाधिकारी द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त की गई तथा उक्त प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध करने का निदेश दिया गया।
विदित हो कि एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान दिनांक 12.05.2026 से दिनांक 30.06.2026 तक निर्धारित है। उक्त विशेष अभियान के तहत कैम्प मोड में किसानों का फार्मर आई0डी0 तैयार किया जायेगा।
किसानों का फार्मर आई0डी0 सम्बन्धी जागरूक करने को लेकर प्रचार वाहन रथों को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी द्वारा रवाना किया गया। उक्त रथ विभिन्न प्रखंडों/पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को फार्मर आई0डी0 के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायेगी। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


