Explore

Search

October 19, 2026 4:06 am

IAS Coaching

बिहार की राजनीति व चिराग पासवान पर निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक ने किया घोषणा

मोतिहारी ।

बिहार की राजनीति व चिराग पासवान पर निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ को लेकर  जिला लोजपा (आर) के तत्वावधान में सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के आवास पर एक निबंध प्रतियोगिता की घोषणा की गई। जिसका विषय है“बिहार की राजनीति और चिराग पासवान” इस अवसर पर विधायक श्री गुप्ता ने प्रेस-कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि पूर्वी चंपारण के 15 वर्ष से 25 वर्ष के जेन जी हमारे युवा नेता चिराग पासवान के बारे में क्या विचार रखते है,इस संदर्भ में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।1500 से 2000 शब्दों में लिखित यह निबंध हिंदी,उर्दू व अंग्रेजी में लिखा जा सकता हैं।

इस निबंध को 26 सितंबर तक जानपुल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प,चांदमारी मोतिहारी स्थित डोसा-प्लाजा और अरेराज स्थित हाउस ऑफ फैशन प्रतिष्ठान में जमा कराया जा सकता हैं।  निबंध प्रतियोगिता में अव्वल पाँच प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार(100000रु),द्वितीय पुरस्कार(51000रु),तृतीय पुरस्कार(25000रु),चतुर्थ पुरस्कार(15000रु) व पंचम पुरस्कार(10000रु) नगद देकर पुरस्कृत किया जाएगा।छठे से दसवें स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को भी गिफ्ट हैम्पर देकर पुरस्कार किया जाएगा साथ ही प्रथम 50 प्रतिभागियों के चयनित निबंध को संकलित कर चिराग पासवान पर एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।

विधायक श्री गुप्ता ने बताया कि इसके पहले भी हमने एक निबंध प्रतियोगिता करवाया था जो काफी सफल रहा था। उन दिनों जिस प्रतियोगी को हमलोगों ने प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया था,उसे ही एक अन्य निबंध प्रतियोगिता में बिहार सरकार ने भी पुरस्कृत किया था। यह प्रतियोगिता पूर्वी चंपारण के जेन जी के साथ संवाद का एक बेहतर माध्यम बनेगा।आज हमारे युवा लिखना भूल रहे है जबकि व्यक्तित्व का निखार बिना लिखे नहीं हो सकता। बड़े प्रतियोगिता परीक्षा में लिखित परीक्षा अनिवार्य होता हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u