Explore

Search

July 24, 2026 3:42 am

IAS Coaching

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने धर्मेंद्र को अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने धर्मेंद्र को अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

मोतिहारी।

बिहार में देश चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र साहब के निधन पर कुछ यूं अंदाज में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने पीपल के पत्ते पर बेहद सूक्ष्म नक्काशी करते हुए धर्मेंद्र की यादगार छवि उकेरी और उस पर “हमसे ना टकराना” तथा “अलविदा ही-मैन धरम पाजी” लिखकर अपनी कला के माध्यम से अभिनेता को अंतिम विदाई दी। इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र साहब भारतीय फिल्म उद्योग के ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपनी अदाकारी, व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से करोड़ों दिलों में जगह बनाई। उनकी याद में बनाई गई यह कलाकृति कलाकार की ओर से एक विनम्र श्रद्धांजलि है।

धर्मेंद्र जी के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। इसी बीच मधुरेंद्र की यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है और प्रशंसा बटोर रही है। कलाकार मधुरेंद्र ने कहा कि महान कलाकारों की विरासत कभी समाप्त नहीं होती—कला और यादें उन्हें हमेशा अमर बनाए रखती हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u