Explore

Search

April 23, 2026 9:15 pm

IAS Coaching

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को नाम निर्देशन से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को नाम निर्देशन से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण

मोतिहारी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर नाम निर्देशन से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा अधिसूचना जारी होने के पश्चात नाम निर्देशन के प्रारंभ से लेकर प्रतीक आवंटन तक की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी आरो एवं एआरो निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस को बार-बार पढ़ें एवं आरओ हैंडबुक (निर्वाची पदाधिकारी हस्त पुस्तिका) के अनुसार सभी चीजों को फॉलो करेंगे। सभी निर्वाची पदाधिकारी कंडक्ट का इलेक्शन रूल्स की जानकारी रखें। नाम निर्देशन की फिजिकल तैयारी करने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि नॉमिनेशन के समय अभ्यर्थी के साथ कितने लोग नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे। राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय,पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत तथा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के कितने प्रस्तावक होने चाहिए, की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में स्क्रुटनी की प्रक्रिया, अभ्यर्थित वापसी की प्रक्रिया एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन के विषय में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन कक्ष के बाहर हेल्प डेस्क का निर्माण बनाने तथा प्रतिदिन नामांकन के पश्चात सूचना पट्ट पर नाम निर्देशन पत्र की सूचना का प्रकाशन भी कराएंगे।
आज के प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि डमी नॉमिनेशन प्रक्रिया भी कराई जाएगी ताकि सारी चीजें स्पष्ट हो जाए।

प्रशिक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u