Explore

Search

September 8, 2026 12:39 am

IAS Coaching

भीषण सड़क हादसा में एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित दो की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

पूर्वी चंपारण।

मोतिहारी में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों राजनीतिक दल से जुड़े लोग थे, जिनकी जान इस हादसे में गयी है. शनिवार देर रात एनएच-27 पर डुमरिया घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवा टोला के पास एक कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी. हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतकों की पहचान नीरज कुमार और ज्ञानती देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रात लगभग 10:30 बजे मोतिहारी से रवाना हुआ था.रास्ते में उन्होंने केसरिया के नया गांव की निवासी ज्ञानती देवी को भी साथ लिया. जैसे ही कार कार जलवा टोला के समीप पहुंची, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी.

बताया जाता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी. इसलिए टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग जख्मी हैं जिनमें दो घायलों की स्थिति अधिक गंभीर बतायी जा रही है. अस्पताल में सबका इलाज चल रहा है. मृतक नीरज कुमार जन प्रगति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर थे. वहीं मृतका ज्ञानती देवी केसरिया विधानसभा क्षेत्र से इसबार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं.

टक्कर की आवाज दूर तक गयी. ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. डुमरिया घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से कार को काटकर नीरज कुमार के शव को बाहर निकाला. ज्ञानती देवी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u