Explore

Search

April 21, 2026 12:09 am

IAS Coaching

मकर संक्रान्ति महोत्सव- 2026′ का आयोजन किया गया

मोतिहारी।

मकर संक्रान्ति के अवसर पर कला, संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान मे ‘मकर संक्रान्ति महोत्सव- 2026’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंग,चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने गाॅधी मैदान मे पतंग उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया, जहाॅ जिला नजारत उपसमाहर्ता प्रेमलता कुमारी व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
जबकि शेष प्रतियोगिताएं महात्मा गाँधी ऑडिटोरियम मे सम्पन्न हुईं।

गाॅधी मैदान मे आयोजित पतंग प्रतियोगिता मे प्रतिभागियो ने उल्लास के साथ आसमान मे रंग- बिरंगे पतंग उड़ाए। पतंग प्रतियोगिता मे शाॅति निकेतन जुबली स्कूल के शुभम यादव ने प्रथम, जिला स्कूल के सौरभ कुमार ने.द्वितीय तथा शाॅति निकेतन जुबली स्कूल के कुमार आर्यन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
वहीं महात्मा गाँधी ऑडिटोरियम मे आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता मे एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज ने प्रथम, शान्ति निकेतन जुबली स्कूल ने द्वितीय तथा
गोपाल साह उच्च विधालय ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि मेहंदी प्रतियोगिता मे
प्रभावती गुप्ता गर्ल्स इंटर कॉलेज ने प्रथम, मुजीब गर्ल्स इंटर कॉलेज ने द्वितीय तथा
शांति निकेतन जुबली स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं रंगोली प्रतियोगिता मे
शांति निकेतन जुबली स्कूल ने प्रथम, मुजीब गर्ल्स इंटर कॉलेज ने द्वितीय तथा एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। सभी
विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कृत करने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओ मे भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियो को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
निर्णायक मंडल मे जिला सामान्य प्रशाखा पदाधिकारी सुश्री निधि कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी, मुंशी सिंह काॅलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार एवं वरीय संस्कृतिकर्मी संजय पाण्डेय शामिल रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u