मोतिहारी।
मजदूर दिवस के अवसर संयुक्त श्रम भवन, मोतिहारी के सभा कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता जिला विधिक प्राधिकार, पूर्वी चंपारण मोतिहारी थे! उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया और सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से कि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न अधिनियमों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई! जानकारी के क्रम में बताया गया कि
पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 क्रमशः 74 और 72 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया और संबंधित दोषी नियोजकों पर प्राथमिक की दर्ज की गई तथा सभी बाल श्रमिकों के पुनर्वासन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है!
बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011(संशोधित 2024) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 मे कुल-852 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है!
बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के अंतर्गतवित्तीय वर्ष 2025-26 मे कुल-26 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है!
बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजना अंतर्गत कुल-8515 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है!
पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत ई-श्रम पोर्टल पर कुल-15,69,312 असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का निबंध किया जा चुका है!
कार्यक्रम में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत आच्छादित श्रमिकों को डमी चेक के माध्यम से सम्मानित किया गया! उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, डंकन हॉस्पिटल न्याय नेटवर्क परियोजना से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रणय सोमित मोहन्ति के साथ ही मजदूर संघ प्रतिनिधि एवं दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण तथा सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़
नाबालिग पीड़िता की बरामदगी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने धरना दिया
April 19, 2026
9:43 pm
पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी,इश्तहार चिस्पाया
April 18, 2026
10:31 pm
सुगौली रेल पुलिस ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से 85 पीस विदेशी शराब की बोतल बरामद किया
January 14, 2026
8:18 am
निगरानी टीम ने घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
January 12, 2026
4:49 pm
मजदूर दिवस के अवसर मोतिहारी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया


