Explore

Search

October 25, 2026 12:21 pm

IAS Coaching

मनोज भारती का नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला

 मनोज भारती का नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सोनू कुमार की मौत आत्महत्या नहीं, सरकार की नाकामी की वजह से हुई हत्या है

पटना।

जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने कल रात गर्दनीबाग पहुंचकर पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे BPSC छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि पूरी जन सुराज पार्टी उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद करेगी। इससे पहले छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए अध्यक्ष मनोज भारती ने 22 दिसंबर को BPSC सचिव को पत्र लिखकर मांग की थी कि BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा ली जाए।

इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र पूरी लगन से परीक्षा की तैयारी करते हैं और अगर परीक्षा की प्रणाली ही दोषपूर्ण हो तो छात्र क्या करें? अगर परीक्षा निष्पक्ष तरीके से नहीं होती है तो इसका दर्द सिर्फ छात्रों को ही नहीं बल्कि परिवार को भी उठाना पड़ता है। उन्होंने सोनू कुमार की आत्महत्या पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं है, यह सरकार की नाकामी के कारण हुई हत्या है। उनका मानना है कि अगर सरकार ने सही समय पर सही फैसला लिया होता तो यह हत्या नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार अब भी जाग जाए तो हम आने वाले दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि छात्रों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u