Explore

Search

October 25, 2026 10:25 am

IAS Coaching

महिलाओं को रोजी रोजगार करने के लिए 4 प्रतिशत के ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा: प्रशांत किशोर

जन सुराज महिला संवाद में पूरे बिहार से आई हजारों महिलाओं के बीच PK का बड़ा ऐलान, अगले साल 2025 विधानसभा चुनाव में 40 महिला उम्मीदवारों को जन सुराज से जिताकर सदन में लाएंगे

पटना।

पटना के बापू सभागर में जन सुराज का ऐतिहासिक “महिला संवाद” अयोजित किया गया जिसमें पूरे बिहार की हजारों महिलाएँ शामिल हुई। सभा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उनसे वादा किया कि अगले चुनाव में जन सुराज कम से कम 40 महिलाओं को जिताकर विधानसभा भेजेगा। प्रशांत ने कहा कि आपको संसाधन मैं दूँगा, आपको राजनीति के गुण भी दूँगा। आप डरिए मत अपने भाई प्रशांत पर भरोसा किजिए।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने महिलाओं से वादा किया कि आपका भाई प्रशांत किशोर 2025 में छठ के मौके पर ये सुनिश्चित करेगा कि आपके पति, बेटे को रोजगार के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़े, उनके लिए बिहार में ही 10-15 हजार रूपए के रोजगार की व्यवस्था करेंगे।

प्रशांत किशोर ने हजारों महिलाओं के सामने बड़ा ऐलान किया कि जन सुराज महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकारी गारंटी पर मात्र 4% ब्याज दर पर ऋण देगा। पीके का यह मानना है कि महिलाओं को समानता तब ही मिल सकती है जब उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। उनका यह भी मानना है कि महिलाओं को उनका हिस्सा उनकी जनसंख्या के अनुरूप नहीं, बल्कि उनके योगदान के अनुरूप मिलना चाहिए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u