Explore

Search

April 25, 2026 12:11 am

IAS Coaching

महिला संवाद कार्य्रक्रम के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी

मोतिहारी।

समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जीविका के तत्वाधान में जिलाधिकारी  सौरभ जोरवल के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्य्रक्रम के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी | इस बैठक में जीविका जिला परियोजना प्रबंधक श्री गणेश पासवान सहित सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस एवं जीविका के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे |

इस बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक जीविका द्वारा आगामी 17 अप्रैल से जिला में आयोजित होने वाली महिला संवाद कार्यक्रम के रूप रेखा को पीपीटी के माध्यम से सभी पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गठित जिला और प्रखंड स्तरीय समितीयों के कार्य और योजना के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर महत्पूर्ण दिशा निर्देश दिए गए | विदित है कि महिला संवाद कार्यक्रम के तहत पुरे बिहार के सभी जिलो में जीविका महिला ग्राम संगठन के माध्यम से बिहार में सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभुको से ऑडियो विडिओ के माध्यम से सीधा संवाद किया जाना है| इस बैठक में जिले के अन्य विभागों के पदाधिकारियों द्वारा कई सुझाव और कार्य योजना को विस्तृत रूप से साझा किया गया |
उप विकास ने कहा कि महिला संवाद के इस कार्यक्रम का प्रारंभ आगामी 17 अप्रैल से किया जाना है को 28 जून चलेगा। यह कार्यक्रम लगभग 75 दिनों तक जिला में चलेगा। इसके लिए रोस्टर बना दिया जाए एवं इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक प्रखंड में 1 दिन में दो जगह आयोजित किया जाना है जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी भाग लेंगे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u