Explore

Search

September 3, 2026 10:34 am

IAS Coaching

मातुल्य हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ,कम लागत में मिलेगा बेहतर इलाज

मातुल्य हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ,कम लागत में मिलेगा बेहतर इलाज, रुद्राभिषेक के बाद शुरू हुई शुभारंभ की प्रक्रिया,24 घंटे ICU समेत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहने का दावा

 

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड क्षेत्र के छपवा फुलवरिया स्थित श्रीराम फाइनेंस ऑफिस के बगल में मातुल्य हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया गया। हॉस्पिटल का शुभारंभ डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. सतीश कुमार एवं डॉ. राकेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ से पहले विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक कराया गया,जिसके बाद अस्पताल के शुभारंभ की औपचारिक कार्यवाही शुरू हुई। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार,यहां विभिन्न प्रकार की बीमारियों का कम लागत में अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महिला मरीजों के लिए भी विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा महिला चिकित्सकों के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही गई है।डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि सुगौली प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मातुल्य हॉस्पिटल की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ICU सहित विभिन्न आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रखने की व्यवस्था की गई है।शुभारंभ समारोह के दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की मौजूदगी रही। मौके पर डॉ. धनंजय कुमार,डॉ. सतीश कुमार, केदार कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हॉस्पिटल के शुभारंभ से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उन्हें गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u