Explore

Search

October 25, 2026 9:54 pm

IAS Coaching

मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया

मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण के सुगौली में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुगौली के श्रीपुर चौक के समीप कार पर ले जा रहे साढ़े तेतालीस किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गांजा की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर शिखर चौधरी के नेतृत्व में थाना द्वारा मोतिहारी-बेतिया सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच किया गया। वाहन जांच के क्रम में श्रीपुर बॉर्डर चौक के समीप से कार पर सवार एक तस्कर को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर पश्चिम चंपारण जिला के बलथर निवासी छबीला कुमार बताया गया है।

इसको लेकर पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर सदर एएसपी शिखर चौधरी ने पीसी कर जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में सुगौली थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर शिखर चौधरी, सुगौली थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, पुअनि जवाहर प्रसाद, राजकिशोर सिंह, इंद्रजीत कुमार, रविन्द्र टिड्डु सहित पुलिस बल शामिल थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u