Explore

Search

July 24, 2026 4:50 am

IAS Coaching

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे, बिहार में घूमकर करेंगे शिलान्यास, संवाद और समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे, बिहार में घूमकर करेंगे शिलान्यास, संवाद और समीक्षा बैठक

पटना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से एक और यात्रा पर निकल रहे है। इस बार मुख्यमंत्री की यात्रा का नाम ‘समृद्धि यात्रा’ दिया गया है। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है।सभी विभाग के प्रमुख सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और सभी जिलों के प्रभारी सचिव के साथ डीजीपी, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक, सभी जिलाधिकारी, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र भी जारी किया है। जिसमें समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिलों में भ्रमण करेंगे, उसके लिए तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जो पत्र जारी किया है उसमें समृद्धि यात्रा में चार कार्यक्रम तय किए गए हैं जिसमें पहले प्रगति यात्रा एवं सात निश्चय से संबंधित योजनाओं और जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के स्थल का निरीक्षण करेंगे। दूसरे में जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, और कार्य आरंभ करेंगे। जबकि तीसरे में जन संवाद कार्यक्रम होगा, वहीं चौथा और आखिरी कार्यक्रम जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करना शामिल होगा।

सभी जिलाधिकारी को कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है. साथ ही योजना के स्थल निरीक्षण के समय सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। समीक्षा बैठक में डीजीपी और निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव के उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री की यात्रा से संबंधित पत्र कैबिनेट विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है. यानी खरमास के बाद मुख्यमंत्री यात्रा पर निकल जाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है और नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री बनकर रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यात्रा सबसे अलग यात्रा होगी।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u