Explore

Search

September 3, 2026 12:17 pm

IAS Coaching

मुख्यमंत्री ने भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया

पटना।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित ज्ञान भवन में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  ने कहा कि बिहार की धरती पर जियो हॉटस्टार और कलर्स द्वारा ‘भोजपुरी बवाल’ जैसे कार्यक्रम का आयोजन होना हर्ष का विषय है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार बदल चुका है और फिल्म जगत से जुड़े लोगों का बिहार में स्वागत है। सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों एवं निर्माताओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। राज्य की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति, कला और विरासत को देश-दुनिया के फलक पर स्थापित करना सरकार के साथ-साथ हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने कलाकारों से बिहार की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने, राज्य की संस्कृति को आगे बढ़ाने और बिहार के ब्रांड एंबेसडर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग दे रही है। भोजपुरी के साथ-साथ अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली भाषाओं में फिल्मों की शूटिंग के लिए भी सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

 मुख्यमंत्री  ने बताया कि बिहार में 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सरकार ने सहमति प्रदान की है। उन्होंने कलाकारों से फिल्म स्टूडियो के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने में सहयोग का आग्रह किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u