Explore

Search

July 24, 2026 2:42 am

IAS Coaching

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह ने विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्ययोजना की जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के कार्यों और क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचना चाहिये। लोगों का फीडबैक, सुझाव और शिकायतों पर भी हमलोगों की नजर रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की खासियत, यहां की उपलब्धियां, नये-नये बदलाव, हेरिटेज आदि के बारे में राज्य और राज्य के बाहर के लोगों को सुगमतापूर्वक जानकारी मिले, इसके लिये समुचित व्यवस्था की जाय। साथ ही जिलों के महत्वपूर्ण स्थलों, उसकी खासियत तथा महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं आदि की जानकारी लोगों तक जिलावार उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बढ़ गया है। इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुये सभी विभाग अपनी योजनाओं के अनुश्रवण में इसका प्रयोग कर सकते हैं, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही बिहार के सभी जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग के लिये जिलावार प्लान बनायें।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यदि कोई तथ्यहीन, भ्रामक या नकारात्मक खबरें प्रसारित होती हैं तो पूर्ण तथ्यों के साथ उसका तुरंत खंडन किया जाना चाहिए।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u