मोतिहारी।
मुसलधार बारिश होने से सुगौली क्षेत्र के किसानों का जहां चेहरा खिल उठा है वहीं मौसम सुहावन बना है। बिते कुछ दिनों से झमाझम बारिश होने से किसानों का खुशी सातवें आसमान पर है। झमाझम बारिश से जहां किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं उमड -घुमड़ रहे बादल के बीच मौसम सुहावन बना है। जिससे तपिश व उमश से आमजन राहत की साँस ली। तपिश के कारण झुराये खेतों मे इस बारिश से नमी आ गया है।
मूसलाधार बारिश होने से धान की फसल को काफी लाभ मिला है। वहीं मंगलवार को पूरे दिन रूक रूक कर बारिश होती रही। मौसम का मिजाज बदला रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकला। देर रात रिमझीम बारिश की फुहाड से गर्मी से लोगो को निजात मिला। अनुकूल मौसम व पर्याप्त बारिश से किसान खुश दिखे। जिससे किसानों ने राहत की सांस लिया है। यह बारिश फायदेमंद साबित होगा।
चार दिनों से हो रही बारिश से धूल-कण से भी छुटकारा मिला है। वहीं अत्याधिक बारिश से क्षेत्र के कुछ जगहों पर जल जमाव व पाक कीच की समस्या भी आ गई है। रिमझिम बारिश जहां खेतों मे लगे फसल के लिए बरदान साबित हुए है। वहीं सुख रहे धान के फसल के काफी कारगर साबित हुआ है। बारिश के बाद उत्साहित किसान अपने खेतों मे निकल पडे और सकुन महसुस भी किए। किसानों के मुख पर हरियाली दिख रहा है।



Total Users : 17219
Views Last 30 days : 1327
Views This Month : 538