Explore

Search

September 7, 2026 7:07 pm

IAS Coaching

मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने महत्वपूर्ण स्थलों, जुलूस मार्गों एवं धार्मिक स्थलों का जायजा लिया

मोतिहारी।

मुहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, जुलूस मार्गों एवं धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। इस क्रम में वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं बल की तैनाती एवं तत्परता की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु स्वंय ही जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, जुलूस मार्गों एवं धार्मिक स्थलों का जायजा लिया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u