मोतिहारी।
मोतिहारी की बिटिया की बेटी आद्या साहा को भारतीय जीनियस अवॉर्ड में मिला गोल्ड मेडल। भारतीय जीनियस अवॉर्ड में 8.7 लाख छात्र-छात्राओं के प्रतियोगिता में शत-प्रतिशत अंक हासिल किया। आद्या की मां डॉ. कोमल साहा मोतिहारी के ठाकुरबाड़ी निवासी जनार्दन प्रसाद की बेटी हैं।
मोतिहारी निवासी जनार्दन प्रसाद की नतनी आद्या साहा ने 13वें इंडिया जीनियस अवार्ड में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। आद्यया ने प्रतियोगिता में 200 में 200 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया। आयोजकों के अनुसार वह अब तक की सबसे कम उम्र की जीनियस बनी हैं। लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी स्थित होली पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में
आद्या साहा को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें गोल्ड मेडल, लैपटॉप और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद गणमान्य लोगों और बच्चों के आग्रह पर आद्यया ने वंदे मातरम् भी गाया। बताया गया कि आद्या साहा मैनपुरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा की बेटी हैं। आद्या के नाना जनार्दन प्रसाद मूल रूप से मोतिहारी में भारत गैस एजेंसी के पास ठाकुरबाड़ी इलाके के रहने वाले हैं।


