Explore

Search

July 24, 2026 2:42 am

IAS Coaching

मोतिहारी में आंधी पानी का कहर- वज्रपात से चार की हुई मौत, एक बच्चा घायल

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले में तेज आंधी पानी ने कहर बरपाया। ठनका गिरने से अलग अलग जगहों पर चार की मौत हो गई। जबकि घटना में एक बच्चा  घायल है।
सुगौली थाना के कैथवलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक बच्चा घायल हो गया है। वही मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक मौत हो गई है।रामगढ़वा के सिसवनिया गांव मे
आंधी तूफान एवं आकाशीय बिजली एक बच्ची की मौत हो गई है। वही आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गया। भयावह आग की स्थित देख पूरे गांव में अफरातफरी एवं दहशत का माहौल बन गया।

दोपहर में अचानक से रामगढ़वा क्षेत्र में तेज आँधी एवं बारिश की शुरुवात हुई। आँधी एवं तेज बारिश के कुछ देर बाद आकाशीय बिजली सिसवनिया गांव में ताड़ के पेड़ पर गिर गया। वहॉ मौके पर एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। ताड के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से ताड में आग लग गई और ताड के पेड़ से आग आसपास के घरों तक फैल गई। आग की लपटें और तेज धुंआ की गुब्बार देख कर पूरे गाँव मे कोहराम मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। लोगो मे अफ़रातफ़री का माहौल बन गया। घरों में लगी आग की लपटें तेज हो गई। और करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुँचे फ़ायरबिग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

 

सुगौली थाना के कैथवयलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक बच्चा घायल हो गया। मृतक थाना क्षेत्र के कैथवलिया निवासी जयचंद सहनी का पुत्र सनीदेवल कुमार 15 वर्ष एवं मंजू सहनी का पुत्री अंशू कुमारी 8 वर्ष बताया गया है। जबकि घायल मंतोष कुमार शामिल है। जिसका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u