Explore

Search

July 24, 2026 5:50 am

IAS Coaching

मोतिहारी में जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

मोतिहारी।

बिहार दिवस के अवसर पर मोतिहारी में जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्थानीय गांधी मैदान में जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रवाना किया गया। दौड़ 5 किलोमीटर के लिए निर्धारित था जो गांधी मैदान से बलुआ चौक राजा बाजार होते हुए चांदमाणि चौक तक गया और फिर वहां से वापस लौटा। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ दो हिस्सा में कराया गया एक में केवल पुरुष प्रतिभागी भाग के लिए दूसरी में महिलाएं। दोनों ही श्रेणी में 10 नंबर तक स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u