मोतिहारी।
मोहर्रम पर्व को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सुगौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि इसके पहले बिते साल में जो भी पर्व हुआ वगैर हो हल्ला के शांतिपूर्ण रहा। इसबार भी वगैर डीजे के मोहर्रम मनाना है। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जुलूस में भड़काऊ बात नहीं बोलना है। जूलूस में धारधार हथियार का उपयोग नहीं करना है। अगर कोई ऐसा किया तो अखाड़े कमिटी और लाइसेंसधारी पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं अखाड़ा निर्धारित रुट व समय से निकालना है। पुलिस सहयोग में मुस्तैद रहेगी। दिए गए दिशा निर्देश को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलकर शांति पूर्ण माहौल में पर्व को मनाए। वहीं मोहर्रम जूलूस के दौरान डीजे बजाने व धारधार हथियार पर प्रतिबंध है। मौके पर मौजूद बीडीओ नूतन किरण ने मतदाता सूची में हो रही पुनरीक्षण कार्य को लेकर आवश्यक जानकारी दिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपनी समस्याओं से अवगत कराने की बात कहा। जहां उपस्थित लोगों ने अपने अपने वार्ड व अखाड़े की समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मो. अलीहसन, विकास शर्मा, धर्मेंद्र नायक, अरविंद यादव, हरिशंकर सर्राफ, श्याम शर्मा, मुन्ना लाल प्रसाद, नुरूलहोदा कुरैशी, वाजीद अली, मों ऐनूल, मो. साबिर, अकरम राजा, दीपू मिश्रा, अजय यादव, अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद थे।


