Explore

Search

July 24, 2026 2:44 am

IAS Coaching

युग्मपंचमुखी शिवालय में श्रद्धालुओं की उमडी भीड, किया पूजा अर्चना

मोतिहारी।

श्रावण मास के प्रथम सोमवारी के अवसर पर सुगौली में काफी चहल पहल रहा। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। अहले सुबह से हीं बोल बम – जय भोलेनाथ की गूंज गूजने लगी। इसको लेकर सुगौली के महादेव टोला स्थित युग्म पंचमुखी शिव मंदिर मे आस्था का शैलाब उमड़ पड़ा। जहां अहले सुबह से मंदिर मे श्रद्धालु पूजा अर्चना में जूट गए। हजारो की जत्था में पुरूष महिलाएं, छोटे छोटे बच्चें डीजे व शिव भक्ति के धून पर नाचते झूमते शिव मंदिर पहूंच लोग जलाभिषेक किया। अर्ध रात्रि से ही से बोलबम के जयघोष से आस पास का माहौल गूंजयमान रहा। आसपास का माहौल भक्तिमय बन उठा।

रविवार के रात बारह बजे से बिभिन्न क्षेत्र के लोग गाजे- बाजे के साथ सिकरहना नदी में जलबोझी के लिए पहुंचे। जहां से जल भरने के बाद एक-एक कर कावरियां की टोली सिकरहना से चलकर शिवालय मंदिर पहूंचकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक में जुटे है। मौके पर मंदिर समिति के सदस्य सहित पुलिस बल मंदिर परिसर मे शांति व्यवस्था मे लगे रहे है। वहीं इस मौके पर आयोजित मेला का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। सावन का पहला सोमवारी होने के कारण श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। शिवभक्तो को कोई समस्या नहीं हो और पूजा अर्चना के दौरान विधि ब्यवस्था सुचारु रहे इसके लिए नगर पंचायत के द्वारा मंदिर परिसर में कैम्प लगाकर श्रद्धालुओं का माइकिंग कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया जा रहा है। मौके पर पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रही।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u