Explore

Search

July 24, 2026 2:06 am

IAS Coaching

राजन बरनवाल बने श्रीभारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

मोतिहारी।

श्रीभारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर सुगौली निवासी राजन बरनवाल को मनोनीत किया गया है। यह जानकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम निशांत एवं राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर विवेक बरनवाल ने संयुक्त रूप से जारी पत्र के माध्यम से दी। जारी पत्र के अनुसार 27 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

राजन बरनवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही सुगौली समेत आसपास के क्षेत्रों के बरनवाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

बधाई देने वालों में श्रीभारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण बरनवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश बरनवाल, ओंकार नाथ बरनवाल, प्रदेश महासभा अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनूप भारतीय, कृष्णमोहन हिन्दू, अनिल कुमार गुप्ता, दीपक बरनवाल, चितरंजन भारती, लीलाधर बरनवाल, किरण बरनवाल, विजय बरनवाल, अमित बंसल, राकेश बरनवाल, रंजीत बरनवाल, प्रभात बरनवाल, बेतिया से उप मेयर प्रतिनिधि रमण गुप्ता, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, जद यू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश हिन्दू, अंकुर चौधरी, सागर खंडेलवाल, प्रेमनाथ सर्राफ, मनप्रीत ठाकुर, अरुण बरनवाल, मनोज बरनवाल, अरविंद बरनवाल, अतुल बरनवाल, दीपेंद्र बरनवाल आदि शामिल है।

राजन बरनवाल ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u