Explore

Search

April 21, 2026 4:47 am

IAS Coaching

राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का दूसरा दिन सफलता पूर्वक सम्पन्न , कल फाइनल व समापन समारोह

राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का दूसरा दिन सफलता पूर्वक सम्पन्न , कल फाइनल व समापन समारोह

मोतिहारी।

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का दूसरा दिन आज गांधी मैदान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बिहार के विभिन्न जिलों से आए U-14 एवं U-16 बालक वर्ग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतिम चरण में प्रवेश किया। U-14 वर्ग की अंतिम चार टीमें

दूसरे दिन हुए मैचों के आधार पर निम्नलिखित टीमें फाइनल के लिए चयनित हुईं—
कटिहार,रोहतास,जमुई,पटना

अंडर-16 में दमदार खेल दिखाते हुए ये टीमें अंतिम चरण में पहुँची।
औरंगाबाद,सारण,पश्चिमी चंपारण,कटिहार
कल होगा फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह
दोनों वर्गों की चयनित टीमों के बीच फाइनल मैच कल (10 दिसंबर 2025) गांधी मैदान में खेले जाएंगे। इसी के साथ समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का संचालन सुचारू रूप से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिनियुक्त कर्मियों और सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
साथ ही मेडिकल टीम ने पूरे समय मैदान पर तैनात रहकर खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा। गांधी मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह, खेल प्रदर्शन और अनुशासन पूरे दिन आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल व समापन समारोह कल गांधी मैदान मोतिहारी में होगी।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u