Explore

Search

July 24, 2026 3:44 am

IAS Coaching

रामनवमी के अवसर पर सुगौली में कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

मोतिहारी।

रामनवमी के अवसर पर सुगौली में कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमाओं की झांकी सजाई गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के आगे घुड़सवार और बैंड-बाजे के साथ लोग चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था में सदर अनुमंडल दंडाधिकारी स्वेता भारती, एएसपी विमल धाकड़, सुगौली अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह और अंचलाधिकारी कुंदन कुमार मौजूद रहे। महिला और पुरुष पुलिस बल के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात थे।

शोभा यात्रा राम जानकी मंदिर से शुरू हुई। मुख्य बाजार होते हुए थाना चौक पहुंची। वहां से दिनदयाल चौक, राजमार्ग, सुगौली गांव हनुमान मंदिर, कानू टोला और राजवाड़ी चौक होते हुए पुनः थाना चौक पर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, बाबा मनीष दास, अंकुर चौधरी, मनोज सिंह, नारायण गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अशोक सोनी और ओमप्रकाश विश्कर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u