Explore

Search

March 15, 2026 11:48 pm

IAS Coaching

रामविलास पासवान की जयंती पर युवाओं ने ली संकल्प की शपथ

मोतिहारी।

सुगौली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मौके पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने उनके विचारों को अपनाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मनप्रीत ठाकुर ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की रीढ़ हैं। रामविलास पासवान जी के विचार आज भी युवाओं को संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा देते हैं। अजीत पासवान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सुगौली में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। हर तबके की आवाज को संगठन में प्रतिनिधित्व मिले।

कार्यक्रम के दौरान सुगौली प्रखंड युवा कमिटी का गठन किया गया। उस्मानी होजैफा को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। नीतेश कुमार नगर उपाध्यक्ष बने। अमित सिंह को प्रखंड कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राहुल राम और दीप नारायण कुमार को प्रखंड महासचिव बनाया गया। आदित्य कुशवाहा को प्रखंड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मौके पर सांगठनिक जिला रक्सौल के लोजपा आर के युवा जिला अध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर और प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान ने संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और रामविलास पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में शिवम तिवारी, दिलीप पासवान, टिंकू मिश्रा, ऋतिक बाबा, रवि बैठा, रंजन पासवान, राकेश राम, रमेश सर्राफ, निखिल तिवारी, छोटे हाशिम सहित कई युवा नेता और कार्यकर्ता मौज

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u