मोतिहारी।
राजेंद्र सभागार में आज राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंची महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गई। कुल लगभग 51 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । श्रीमती ममता कुमारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय महिला आयोग उनके अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
जनसुनवाई के पश्चात उन्होंने जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,डीपीओ
I C D S,सभी थाना प्रभारियों सहित जिला स्तरीय अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कारा अधीक्षक को निदेश दिया गया कि केंद्रीय कारा मोतिहारी में रह रही कैदी महिला एवं उनके बच्चे के लिए शिक्षा की व्यवस्था की जाए साथ ही जो भी बच्चियां मैट्रिक पास है उनके लिए skill development की ट्रेनिंग दी जाए ताकि जब भी जेल से बाहर है आए महिला तो अच्छी जिंदगी जी सके।
श्रीमती कुमारी के द्वारा बताया गया जेल में रह रही आधी आबादी महिलाओं के पास आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन कार्ड नहीं है। इस संबंध में निदेश दिया गया कि सभी संबंधित विभाग सात दिनों अंदर कैंप का आयोजन कर कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। बैठक को संबोधित करते हुए तब भी श्रीमती ममता कुमारी ने कहा हमारी जिम्मेदारी सिर्फ कानून की पालना तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसा वातावरण बनाना है जिसमें हर महिला खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।


