राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान
मोतिहारी।
आगामी 14 दिसम्बर को व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी मे लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर में पारा विधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा सुगौली के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पारा विधिक स्वयंसेवक श्री गुप्ता ने राष्ट्रीय लोक अदालत तथा लोक अदालत से मिलने वाली लाभ अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आगामी 14 दिसम्बर को व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। आप सभी सुलह योग्य आपराधिक मामलों, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, राजस्व, दीवानी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण, वन संबंधित वाद, माप तौल संबंधित वाद एवं अन्य सभी प्रकार के सुलहनये वादों का निस्तारण, आपसी सहमती व सद्भाव से करा सकते है। उन्होंने कहा की जो लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने पुराने व लम्बित वाद का निस्तारण आपसी सहमति से कराना चाहते हैं, वे समय पूर्व सिविल कोर्ट परिसर स्थित लोक अदालत कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एवं न्यायालय के द्वारा लोगों की भलाई के लिए समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता हैं। आप इससे लाभ उठायें एवं अपने पास पड़ोस के लोग व रिश्तेदारों को भी लाभ उठाने के लिए जागरूक करें।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना, पशुपालन से मिलने वाली लाभ तथा टेली लॉ योजना अंतर्गत मिलने वाली कानूनी सहायता, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, किसान सम्मान निधी योजना, मुख्यमंत्री बृद्धजन पेंशन योजना, बालिका साईकिल योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, पीएम आवास पीएम, विश्वकर्मा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी।


