Explore

Search

October 25, 2026 5:06 am

IAS Coaching

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर PK का तंज, बोले- कांग्रेस लालू जी से भीख मांग रही है और बीजेपी नीतीश कुमार से भीख मांग रही है

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर PK का तंज, बोले- कांग्रेस लालू जी से भीख मांग रही है और बीजेपी नीतीश कुमार से भीख मांग रही है

पटना।

आज बिहार सत्याग्रह आश्रम में जन सुराज पार्टी के जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों का चयन किस आधार पर किया जाएगा, इस पर विस्तृत चर्चा करना था।

कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो महीने में दो बार बिहार आने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस लालू जी से भीख मांग रही है और बीजेपी नीतीश कुमार से भीख मांग रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आज की बैठक मुख्य पदाधिकारियों की बैठक थी। जिसमें 38 जिले और 103 अनुमंडल जिन्हें हम संगठन जिला कह रहे हैं उनके पदाधिकारी मौजूद थे। आज पहली बैठक थी, इसके बाद फरवरी और मार्च में भी आश्रम में इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही मार्च और अप्रैल दो महीने में सभी अनुमंडलों में कम से कम 1 जनसभा आयोजित की जाएगी।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u