Explore

Search

September 7, 2026 5:31 pm

IAS Coaching

लंबी छुट्टी पर गए केके पाठक, CM के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को मिला शिक्षा विभाग के ACS का प्रभार

लंबी छुट्टी पर गए केके पाठक, CM के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को मिला शिक्षा विभाग के ACS का प्रभार*

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस (ACS) केके पाठक की छुट्टी मंजूर कर ली गयी है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी निभा रहे केके पाठक ने छुट्टी के लिए अर्जी थी दी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. अब केके पाठक के छुट्टी पर चले जाने से बाद से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार मिला है. केके पाठक  3 जून से 30 जून तक उपार्जित अवकाश पर रहेंगे.बता दें, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने लंबी छुट्टी के लिए आवेदन दिया था.

इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है. वहीं, उनके अचानक छुट्टी पर जाने के फैसले को स्कूलों में टाइमिंग विवाद और शिक्षकों की छुट्टी से जोड़ा जा रहा है. बता दें, बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 8 जून तक स्कूलों को पूर्णत: बंद करने का आदेश दिया था. लेकिन, केके पाठक ने आदेश को संशोधित कर शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी थी. सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में सीएम नीतीश केके पाठक से बेहद नाराज हैं. इसी बीच केके पाठक ने ईएल (EL) लीव के लिए आवेदन दिया था.दरअसल बीते 31 मई को माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव भी रिटायर होने वाले थे. केके पाठक की अनुशंसा पर भी सरकार ने एक्सटेंशन नहीं दिया था. बता दें कि कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, केके पाठक के काफी भरीसेमंद अधिकारी हैं, लेकिन उनको एक्टेंशन नहीं मिलना भी एक कारण हो सकता है. केके पाठक के अचानक लंबी छुट्टी पर जाने से सवाल उठने लगा है कि क्या केके पाठक फिर शिक्षा विभाग लौटेंगे या विभाग से सरकार उनकी विदाई कर देगी.

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u