Explore

Search

July 24, 2026 3:54 am

IAS Coaching

लूट की बाइक के साथ सुगौली पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

मोतिहारी।

लूट की बाइक के साथ सुगौली पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया। बता दें कि बिते 20 मार्च को सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत इण्यिन आयल के पास से एक व्यक्ति से हथियार के बल पर टीवीएस राइडर बाइक को लूटेरों ने छीन ली थी। जिसके बाद सुगौली थाना कांड सं० 129/25 मामला दर्ज किया गया। जिसको लेकर पुलिस अनुसंधान में जूट गई। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गइ। टीम के द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर 3 दिन के अंदर कांड मे लुटी गई बाइक एवं कांड में संलिप्त दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर, भैसडा निवासी अजय सहनी एवं विवेक कुमार बताया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई में जूटी है। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ जितेश कुमार पाण्डेय, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनिल कुमार, सुगौली अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज, एसआई सुनिल चौधरी, तकनीकी शाखा के परमानन्द ठाकुर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u