मोतिहारी।
सुगौली रघुनाथपुर में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा आर सुप्रिमो चिराग पासवान ने एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस बार भी बिहार के प्रगति और विकास पर प्रदेश के आम लोगों ने बिहार के सता पुनः नीतीश कुमार को सौंपने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार में भ्रष्टाचार, और अराजकता का माहौल बना हुआ था l लेकिन आज बिहार में अमन – चैन और कानून का राज है।
चिराग पासवान ने अपने प्रत्याशी बबलू गुप्ता को आम लोगों से केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रत्याशी बबलू गुप्ता को भारी मतों से चुनाव जीताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा में नागरिकों ने एनडीए की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। बिहार में जब एनडीए की सरकार होगी तो उस विधायक की सरकार में साझेदारी होनी चाहिए। मेरे भाई लोजपा प्रत्याशी बबलू गुप्ता को विधायक होना चाहिए। जब ए जीत कर जाएंगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में बैठ कर आपके लिए, आपके क्षेत्र के विकास का काम करेंगे। हमारे साथ और मोदी जी के साथ बैठक क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने चुनावी सभा की मंच से आम लोगों से आह्वान किया कि क्या आप लोग एनडीए प्रत्याशी बबलू गुप्ता को विजयश्री दिलाने का काम करेगें सभी लोगों ने हां कहा तो मंच से चिराग पासवान ने राजेश गुप्ता को माला पहनाकर स्वागत किया। एनडीए प्रत्याशी श्री गुप्ता ने चिराग पासवान को चांदी का मुकुट पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों से उन्होंने अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
मौके पर उपस्थित नेताओं ने प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के पक्ष में आस्था जताते हुए बिहार के नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धि की खुलकर चर्चा किया। मौके पर रामगोपाल खंडेलवाल, अखिलेश गुप्ता, राम एकबाल प्रसाद, अवध पटेल, राम जी पासवान, विजय जयसवाल, राजेश्वर ठाकुर, विकास शर्मा, नईम खान, सत्येंद्र सिंह, महेश सहनी, मंदीप पासवान


